Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Ranchi Elephant Attack: रांची में हाथी के हमले से एक और ग्रामीण की मौत, गांवों में दहशत का माहौल

Ranchi: रातू थाना क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को हाथी के हमले में एक और व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान चितरकोटा गांव निवासी मुड़मा उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लगातार दूसरे दिन हुई मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार को भी इसी इलाके में हाथी के हमले से एक अन्य ग्रामीण की जान गई थी। दो दिनों में दो मौतों के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। शाम ढलते ही लोग घरों में सिमटने को मजबूर हैं।

हटिया से रातू तक सक्रिय हाथी
जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी को एक जंगली हाथी को हटिया इलाके में देखा गया था। आशंका है कि वही हाथी अब रातू के जंगल और आसपास के गांवों में घूम रहा है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल किनारे हाथी की गतिविधि देख वन विभाग को सूचना दी थी।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
वन विभाग की टीम इलाके में कैंप कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने और समूह में रहने की अपील की गई है। लगातार हो रही घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !