Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-24

NTTF RD Tata Technical Center Golmuri : एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के 03 छात्रों का एनएमट्रॉनिक्स कंपनी मे चयन,04.00 लाख के पैकेज पर लॉक

NTTF RD Tata Technical Center Golmuri : एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी मे बीते दिनों एनएमट्रॉनिक्स कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया,जिसमे 03 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया।

 

सर्वप्रथम कंपनी द्वारा रिटन टेस्ट जिसमें इलेक्ट्रॉनिक के 02 एवं मैकेटरोनिक्स एवं स्मार्ट फैक्टरी के 01 छात्रों को चुना गया, फिर इंटरव्यू राउंड के साथ छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा को परखा गया।उपर्युक्त परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 03 छात्रों को जमशेदपुर स्थित एनएमट्रॉनिक्स कंपनी

द्वारा चयनित किया गया। छात्रों की सफलता एवं मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है। सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के हैं।कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के 02 छात्र जिसमे नोएडा विमान सिंह रश्मि प्रमाणिक शामिल है। वोही मेकाट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट से नोएडा परी देव शर्मा
को 04 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया।सभी चयनित छात्र बैच 2022-25 के हैं।

प्राचार्य प्रीता जॉन के साथ उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।सभी प्रशिक्षक गण छात्रों के परिश्रम एवं सफलता से अत्यंत ही गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।इसमे संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा सिंह एवं मिथिला महतो ने सहयोग किया। 
छात्रों की उपलब्धि पर अजीत कुमार हरेश वरुण कुमार मनीष कुमार पल्लवानी शर्मिष्ठा समेत अन्य शिक्षकगण ने भी शुभकामनाये दी।प्रशाशनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !