वैश्विक अशांति के बीच भारत की प्रगति का जिक्र
गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वैश्विक स्थितियों और भारत की वर्तमान स्थिति की तुलना की। उन्होंने कहा आज जहाँ दुनिया के कई हिस्से भीषण अशांति और आपसी संघर्ष की आग में झुलस रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत स्थिरता, शांति और निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है।
कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव पर जोर
त्योहारों के दौरान हुड़दंग को रोकने के लिए सीएम योगी ने जनता से सीधे तौर पर अपील की। उन्होंने विशेष रूप से दो बातों पर ध्यान देने को कहा आपत्तिजनक गानों पर रोक, मुख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि होली के दौरान ऐसे गाने या संगीत न बजाए जाएं जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं या जिनसे विवाद की स्थिति पैदा हो। जबरन रंग लगाने से बचें, उन्होंने जोर देकर कहा कि होली प्रेम का प्रतीक है, इसलिए किसी भी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग न डाला जाए।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री की इस अपील के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद रहे ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।