Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Jamshedpur News: शहर के विकास में टाटा जी के योगदान को किया गया याद, मानगो मेयर और पूर्व मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Jamshedpur: जमशेदपुर में आज महान उद्योगपति और आधुनिक भारत के दूरदर्शी निर्माता जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस गौरवशाली अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया।


प्रतिमा पर माल्यार्पण और भावभीनी श्रद्धांजलि

जयंती के मुख्य समारोह के दौरान मानगो मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भारत के इस महान सपूत को नमन किया, जिनकी औद्योगिक क्रांति ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।

दूरदर्शी सोच का परिणाम है आधुनिक जमशेदपुर

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदजी टाटा ने जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने का सपना देखा था। उन्होंने हर वर्ग के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना की थी। उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज जमशेदपुर देश के उन्नत और प्रसिद्ध शहरों में शुमार है तथा विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

टाटा जी का ऋणी है जमशेदपुर

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि पूरा जमशेदपुर टाटा जी का ऋणी है। उन्होंने विश्वस्तरीय सोच के साथ इस शहर को बसाया और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक और विकसित शहर के निवासी हैं। जयंती के अवसर पर हम सभी टाटा जी को शत-शत नमन करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !