Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-04

Jamshedpur Manish Singh Surrender : बढ़ते पुलिस दबाव के बीच कुख्यात अपराधी मनीष सिंह ने किया आत्मसमर्पण, देखें VIDEO

Jamshedpur : जुगसलाई क्षेत्र के कुख्यात और तड़ीपार अपराधी मनीष सिंह ने आखिरकार पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे झुकते हुए गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते दिन ही जुगसलाई थाना प्रभारी का तबादला किया गया था, जिसके बाद पुलिस की सख्ती और दबाव बढ़ने लगा था।


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ दिनों पहले मनीष सिंह की पत्नी को भी हिरासत में लिया था। इसके अलावा पुलिस ने मनीष के चचेरे भाई और उसके एक दोस्त को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के कारण मनीष सिंह पर दबाव बढ़ता जा रहा था।


इसी बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार बुधवार को मनीष सिंह ने गोल्डन रीफ रिजॉर्ट से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !