Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-04

Potka Incident: पोटका जंगल में मिला युवती का शव, जला कर हत्या की आशंका , इलाके में फैली सनसनी

Potka: झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित पोटका प्रखंड में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जंगल के किनारे एक 35-40 वर्षीय अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश

ग्रामीणों ने सुबह जब शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना कोवाली थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के अनुसार, युवती का चेहरा और शरीर बुरी तरह जला हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किसी अन्य स्थान पर युवती की हत्या की और पहचान छिपाने व साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को यहाँ लाकर आग के हवाले कर दिया।

तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं पर जांच जारी

घटनास्थल से पुलिस ने शराब की बोतलें और कुछ अन्य संदिग्ध वस्तुएं जब्त की हैं। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। सोशल मीडिया और ओडिशा पुलिस की भी मदद ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही युवती की पहचान कर ली जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !