Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-04

Gamharia News: गम्हरिया में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Gamharia News: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ रोड संख्या 6 में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान शिवानी गोराई के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

परिजनों ने घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना को सूचित किया. सूचना पर थाना प्रभारी रामचंद्र रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई.

जांच के दौरान मृतका के गाल पर रंग लगा हुआ पाया गया, जिससे मामला कुछ हद तक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. हालांकि रंग कैसे और किन परिस्थितियों में लगा, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !