Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Giridih Incident: होली की खुशियाँ मातम में बदलीं, चेक डैम में डूबने से दो किशोरों की मौत

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले में होली का उत्साह उस वक्त गहरे शोक में बदल गया, जब जमुआ प्रखंड के चांदडीह स्थित संगम घाट पर नहाने गए दो युवकों की गोदावरी नदी के चेक डैम में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान चतरो निवासी 18 वर्षीय करण साव पिता संजय साव के रूप में और 17 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पिता कृष्णा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। खबर मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के द्वारा लगातार डूबे हुए युवकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा।

जानकारी के अनुसार बताया गया कि 

 लेकिन 4 घंटे के भारी मशक्कत करने के बाद स्थानीय गोताखोरों के द्वारा दोनों युवकों को गहरे पानी से निकल गया दोनों युवकों की पहचान चतरो निवासी पिता संजय साव के 18 वर्षीय पुत्र करन साव और दूसरा चतरो निवासी पिता कृष्णा विश्वकर्मा के 17 वर्षीय पुत्र दीपक विश्वकर्मा के रूप में की गई है, जानकारी के अनुसार बताया गया कि युवक अपने साथियों के साथ होली खेलने के बाद नहाने के लिए संगम घाट गोदावरी नदी नहाने के लिए गए थे।

दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया

 इसी दौरान नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए और पानी में डूब गए साथ में गए साथियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और दोनों गहरे पानी में डूब चुका था इसके बाद स्थानीय लोगों को जानकारी दी स्थानीय लोग भी पहुंचे और दोनों युवकों को निकालने का प्रयास करने लगा फिर इसकी जानकारी जमुआ थाना और देवरी थाना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा चार घंटे की भारी मशक्कत करने के बाद दोनों युवकों को चेक डैम के गहरे पानी से बाहर निकल गया और तुरंत दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

 जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही इस घटना से खुशी का पर्व होली मातम में बदल गया वहीं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर उठाए कई सवाल बोले अगर पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ की टीम समय पर पहुंचती तो आज दोनों युवक जीवित बच जाते लेकिन पुलिस मुकदर्शक होकर देखते रहे जिसके कारण आज दोनों युवकों की जान चली गई वहीं स्थानीय लोगों ने वरीय अधिकारियों से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !