Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

MLA Jairam Mahato: मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायल परिवार की मदद के लिए आगे आए विधायक जयराम महतो, निजी वेतन से की आर्थिक सहायता

Jharkhand: जहाँ एक ओर पूरा राज्य होली के उल्लास और रंगों में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर धनबाद के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मुसीबत की इस घड़ी में डुमरी विधायक जयराम महतो ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने न केवल परिवार को सांत्वना दी, बल्कि अपने निजी वेतन से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान कर एक जन-प्रतिनिधि के रूप में नई मिसाल पेश की है।

प्रतिनिधि के रूप में नई मिसाल पेश की

पूछने पर उन्होंने बताया कि नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम जुनोडीह के निवासी अनिल तुरी अपनी पत्नी और बेटी सलाली कुमारी के साथ ससुराल जा रहे थे. रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई, तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल तीनों घायल धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती है, इलाज जारी है, एक की स्थिति गंभीर है।

मजबूती और सलामती के लिए प्रार्थना 

इलाज हेतु आर्थिक मदद के लिए उनके रिश्तेदार मेरे पास आए थे. मैंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने निजी सैलरी से तुरंत यथासंभव आर्थिक सहायता की और आगे भी इस पीड़ित परिवार के साथ हर संभव खड़ा रहूंगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि पूरा परिवार जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटे, दुःख की इस घड़ी में हम सब उनकी मजबूती और सलामती के लिए प्रार्थना करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !