Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Ranchi News: महिला दिवस पर आधी आबादी के हाथ में होगी “रेल की कमान”, रांची से इरगांव तक दौड़ेगी विमेंस स्पेशल ट्रेन

Ranchi News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 8 मार्च को रांची रेल मंडल नारी शक्ति के सम्मान में एक अनूठी मिसाल पेश करने जा रहा है. इस दिन रांची से इरगांव जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन का पूरा संचालन महिला रेल कर्मियों के हवाले होगा. सुबह 8:55 बजे रांची स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफॉर्म से रवाना होने वाली इस ट्रेन की कमान महिला लोको पायलट के हाथों में होगी, जबकि महिला गार्ड हरी झंडी दिखाकर इसे प्रस्थान कराएंगी. हालांकि, लोहरदगा पुल में आई दरार के कारण सुरक्षा कारणों से इस ट्रेन का परिचालन फिलहाल टोरी के बजाय इरगांव तक ही सीमित रखा गया है.

स्टेशन प्रबंधन और सुरक्षा में भी महिलाओं का दबदबा, सशक्तिकरण का संदेश
इस विशेष ट्रेन में लोको पायलट और गार्ड के अलावा टिकट चेकिंग (TTE), आरपीएफ (RPF) की पांच महिला जवान, और सफाई व्यवस्था समेत कुल 15 महिला कर्मियों की टीम तैनात रहेगी. सिर्फ ट्रेन ही नहीं, बल्कि उस दिन रांची रेलवे स्टेशन की पूरी व्यवस्था जैसे बुकिंग काउंटर से लेकर स्टेशन प्रबंधन और समपार फाटक तक महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के जिम्मे होगी. 

रांची रेल मंडल की सीपीआरओ शुचि सिंह ने बताया कि यह पहल रेल संचालन जैसे तकनीकी और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती दक्षता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. इस दौरान महिला यात्रियों से फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि भविष्य में सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !