Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Chaibasa News: सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किया शक्तिशाली IED

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के अति नक्सल प्रभावित सारंडा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुरुवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के एदेलबेरड़ा-बाबुडेरा मार्ग पर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा बिछाई गई मौत की साजिश को नाकाम कर दिया.

जमीन के नीचे दबा था शक्तिशाली बम
अभियान के दौरान सतर्क जवानों की नजर एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी, जिसे जमीन के नीचे छिपाकर दबाया गया था. बारीकी से जांच करने पर वहां से एक शक्तिशाली आईईडी (IED) बरामद हुआ. 

बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज
आईईडी की बरामदगी के बाद इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. तत्काल बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया गया. खतरे की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने बिना कोई जोखिम उठाए, उस शक्तिशाली बम को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही धमाका कर निष्क्रिय कर दिया.

इलाके में सर्च अभियान तेज
इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगली इलाकों में सघन तलाशी अभियान और तेज कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों की किसी भी कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. जवानों की मुस्तैदी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !