Palamu: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुआ इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सिगरेट नहीं मिलने से नाराज चार युवकों ने एक दुकान में आग लगा दी। इस घटना में दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
सिगरेट खत्म होने पर भड़क गए युवक
जानकारी के मुताबिक सुआ निवासी राजेश कुमार गुप्ता अपने घर के पास ही किराना दुकान चलाते हैं। बुधवार देर रात चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगी। दुकानदार ने बताया कि दुकान में सिगरेट खत्म हो चुकी है।
यह सुनते ही युवक नाराज हो गए और राजेश कुमार गुप्ता के साथ गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने उन्हें धमकी भी दी और वहां से चले गए।
दुकान में लगाई आग, नकद और सामान जलकर राख
कुछ देर बाद वही युवक दोबारा लौटे और गुस्से में दुकान में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा करीब 80 हजार रुपये नकद और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
बताया जा रहा है कि दुकानदार के भाई की शादी होने वाली थी और शादी के लिए रखा गया सामान भी दुकान में रखा था, जो इस आगजनी में जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की