Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jharkhand News: ईचागढ़ में जंगली हाथी का तांडव, आदरडीह जंगल में ग्रामीण को पटका, हालत नाजुक, MGM रेफर

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार दोपहर आदरडीह जंगल में एक जंगली हाथी ने एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है।घायल की पहचान आदरडीह गांव निवासी अमूल्य महतो के रूप में की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। अमूल्य महतो किसी काम से आदरडीह जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों पर नियंत्रण और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !