Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Ranchi News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए नगर निगम की नई योजना, दो बाजारों में बनेगी नॉन-वूवन बैग यूनिट

Ranchi News: शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके तहत शहर के दो बड़े बाजारों में नॉन-वूवन कैरी बैग बनाने की मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि प्लास्टिक थैलों का विकल्प तैयार किया जा सके.


नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर मार्केट और नागा बाबा वेजिटेबल मार्केट में बैग निर्माण यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इन यूनिटों को चलाने के लिए एरिया लेवल फेडरेशन (ALF) और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है.


कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा 
इस योजना को लेकर 5 मार्च 2026 को निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में यूनिट के संचालन, मशीनों के उपयोग, बैग निर्माण प्रक्रिया, बाजार में बिक्री, मांग और आपूर्ति की स्थिति समेत कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

प्रशासक ने निर्देश दिया कि मशीन शुरू करने से पहले महिलाओं को पूरा प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे सही तरीके से बैग तैयार कर सकें. साथ ही बैग की गुणवत्ता, उसकी बाजार में मांग, उत्पादन लागत और आय का समय-समय पर आकलन करने के भी निर्देश दिए गए.

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी 
नगर निगम के अनुसार यह योजना DAY-NULM योजना के तहत चलाई जाएगी. इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। वहीं, शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर मजबूत और दोबारा उपयोग किए जा सकने वाले नॉन-वूवन कैरी बैग को बढ़ावा मिलेगा.

नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !