Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jharkhand News: गिरिडीह की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Ranchi: गिरिडीह नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने गुरुवार को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने मुख्यमंत्री से और गिरिडीह के भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं पर चर्चा की।


वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री आवास में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ नेता अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी और बैरिस्टर फरदीन अहमद समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित मेयर को उनके शानदार भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।

विकास और प्रशासनिक सुधार पर मंथन

बैठक केवल एक शिष्टाचार भेंट तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें गिरिडीह के विकास का खाका भी तैयार किया गया। मेयर प्रमिला मेहरा ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के समक्ष नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रखा। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गिरिडीह में बुनियादी ढांचे, सड़कों और स्वच्छता प्रणाली को बेहतर बनाने का प्रस्ताव। नगर निगम के कामकाज में पारदर्शिता और गति लाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक बदलाव। जनता की मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

सहयोग का मिला भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रमिला मेहरा को जीत की बधाई दी इस मुलाकात के बाद गिरिडीह के राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है। मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन का मार्गदर्शन उन्हें गिरिडीह की जनता की सेवा करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !