Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jharkhand Politics: भाजपा पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता ने कहा:- सत्ता की राजनीति से लोकतंत्र को नुकसान

Jharkhand Politics: बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी पर्दे के पीछे से राजनीतिक घटनाक्रम को प्रभावित कर रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सत्ता हासिल करने के लिए जोड़-तोड़ और समझौतों पर आधारित रही है, जिसमें जनता की भावनाओं को महत्व नहीं दिया जाता.


मुख्यमंत्री पद को भी राजनीतिक सौदेबाजी का जरिया

मुंजनी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री पद को भी राजनीतिक सौदेबाजी का जरिया बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है. उनका कहना था कि प्रदेश की राजनीति को स्थिरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन वर्तमान हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं.

उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार की जागरूक जनता सब कुछ देख और समझ रही है. सत्ता के लिए किए जा रहे राजनीतिक प्रयोगों का जवाब जनता आने वाले समय में जरूर देगी.

कांग्रेस नेता ने जोर देते हुए कहा कि राजनीति का केंद्र जनहित, विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार जनादेश और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !