Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jamshedpur News: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत को रीजन कॉन्फ्रेंस में मिले सात अवार्ड, भरत सिंह को मिला गोल्ड जेड.सी. का सम्मान

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित प्रतिष्ठित यूनाइटेड क्लब में बीते दिनों लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। रीजन चेयरमैन लायन अशोक खंडेवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुए इस गरिमामय समारोह में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने अपनी सेवा और समर्पण का लोहा मनवाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। क्लब को विभिन्न श्रेणियों में कुल सात पुरस्कारों से नवाजा गया है।


पदाधिकारियों को बधाई दिया और उनके कार्यो की सराहना की

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय कुमार ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए मिसाल बताया। समारोह का मुख्य आकर्षण क्लब के पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह का सम्मान रहा। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सक्रियता को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित गोल्ड जेड.सी. अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन भरत सिंह ने लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव, आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ आनन्द, एडमीन मिनल शर्मा, मनोज सोनी, राजेश सिंह, राजेश कुमार समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया और उनके कार्यो की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के अन्य वरिष्ठ सदस्यों को

इस अवसर पर लायन अशोक खंडेवाल ने कहा कि क्लब की यह उपलब्धि सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान क्लब के अन्य वरिष्ठ सदस्यों को भी उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में भारी संख्या में लायंस सदस्य और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने लायंस क्लब भारत की इस बड़ी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !