Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jamshedpur News: सोनारी के पंचवटी नगर में दो बस्तियों के बीच मारपीट, दुकानों में तोड़फोड़, तीन से अधिक घायल, देखें VIDEO

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी नगर में पुराने विवाद को लेकर गुरुवार रात दो बस्तियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में तीन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि करीब 20 की संख्या में युवक हॉकी और डंडों से लैस होकर इलाके में पहुंचे और अचानक उत्पात मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ की गई और नुकसान पहुंचाया गया. आरोप है कि उत्पाती दुकानों से पैसे भी लेकर फरार हो गए.


स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर पुराने विवाद का बदला लेने के लिए आए थे. हमले के दौरान लोगों के घरों पर भी पत्थरबाजी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. डर के कारण कई लोग अपने घरों में दुबक गए. उपद्रवियों ने राशन दुकान, मेडिकल और मोबाइल दुकान के साथ-साथ सब्जी दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया.



बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस ने संबंधित लोगों को छोड़ दिया था. गुरुवार को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल इलाके में स्थिति को देखते हुए क्यूआरटी टीम को तैनात कर दिया गया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !