Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

सरायकेला में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वाला चालक पकड़ा गया

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस ने गुरुवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर चलाया गया. इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव और सवारी गाड़ियों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई.


यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में यातायात थाना में पदस्थापित अधिकारियों और कर्मियों ने कांड्रा टोल मोड़ के पास शाम 05:00 बजे से चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

चेकिंग के दौरान वाहन संख्या JH05BB-3312 के चालक हरिराम सरदार को 335 एमजी अल्कोहल का सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया. इसके बाद वाहन मालिक को सूचना देते हुए यातायात नियमों के अनुसार चालक पर जुर्माना लगाया गया. वहीं चेकिंग के दौरान तीन सवारी गाड़ियों में कुल 30 अतिरिक्त यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाते हुए पाया गया. इन सभी वाहनों पर भी यातायात नियमों के तहत जुर्माना किया गया.



इस मौके पर यातायात थाना की ओर से जिले के आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !