Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Giridih Incident: डीजे बजाने के विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, 3 घायल

Giridih: झारखंड के गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र स्थित हुट्टी बाजार के रविदास टोला में देर रात डीजे बजाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए इस भीषण संघर्ष में जमकर चाकू और उस्तरे चले, जिसमें एक 30 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान हुट्टी बाजार निवासी 30 वर्षीय अजय दास के रुप में की गयी है वहीं घायलों में राजेश दास, परदूम दास और प्रेम दास शामिल हैं।


 घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हुट्टी बाजार मोहल्ले में डीजे बज रहा था इसी दौरान मोहल्ले के कुछ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के झगड़ों को शांत करने के लिए अजय कुमार दास समेत अन्य लोग भी बीच बचाव करने पहुंचे थे।

दास आपने कुछ साथियों के साथ 

 इसी बीच रवि दास आपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और देखते हैं देखते अजय सहित उन लोगों पर उस्तुरा और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं इस हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। 

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी जिसके बाद डीएसपी नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाए और पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !