Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम, 7 से 9 मार्च तक मेघगर्जन के साथ वर्षा की संभावना

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 7 से 9 मार्च तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है. गुरुवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि अगले तीन दिनों तक राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

किन जिलों में कब होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 7 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्सों यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में आंशिक बादल छा सकते हैं. इसके साथ ही उत्तर पूर्वी जिलों जैसे देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गिरिडीह में हल्की वर्षा की संभावना है. उत्तर पूर्वी इलाकों में यह स्थिति 8 मार्च को भी बनी रहेगी. वहीं, 9 मार्च को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो और धनबाद समेत मध्य झारखंड के जिलों में भी बारिश के आसार हैं.

तापमान में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य पर असर
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 6 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 8 मार्च से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है. फिलहाल राजधानी रांची में दिन में धूप और गर्मी का असर है, जबकि शाम होते ही ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिर रहा है. पिछले 24 घंटों में चाईबासा का तापमान सबसे अधिक 36.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा. मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण विशेषज्ञों ने लोगों को सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

राजधानी रांची का चार दिनों का संभावित तापमान
आने वाले चार दिनों में रांची का पारा धीरे-धीरे चढ़ने वाला है. 6 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है. 7 मार्च को पारा 32 डिग्री तक जाएगा, जबकि 8 और 9 मार्च को गर्मी और बढ़ेगी, जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन में तेज धूप और शाम को अचानक होने वाली ठंड से वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !