Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Gas Prices Hiked: अडानी टोटल गैस का बड़ा झटका, औद्योगिक गैस की कीमतों में 3 गुना इजाफा, ₹119 पहुंची कीमतें

Delhi: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब भारतीय उद्योगों की जेब पर पड़ने लगा है। गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह और फ्रांस की दिग्गज कंपनी टोटल एनर्जी के संयुक्त उद्यम, अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने अपने बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। पश्चिमी एशिया मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष और सप्लाई चेन में आई बाधाओं के कारण कंपनी को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने औद्योगिक गैस की कीमत ₹40 प्रति मानक घन मीटर से बढ़ाकर लगभग ₹119 प्रति SCM कर दी है. कीमतों में यह अचानक वृद्धि मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी LNG की कमी और महंगे वैकल्पिक स्रोतों से गैस खरीदने की मजबूरी के कारण हुई है.

जहाजों की आवाजाही लगभग ठप 

इस मूल्य वृद्धि का सबसे बड़ा कारण सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में तनाव है. यह समुद्री मार्ग दुनिया के कुल कच्चे तेल का लगभग पांचवां हिस्सा और भारी मात्रा में एलएनजी के परिवहन के लिए उपयोग किया जाता है. हाल ही में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है.

उद्योगों पर प्रभाव

अडानी टोटल गैस के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन कारखानों और विनिर्माण इकाइयों पर पड़ेगा जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पूरी तरह गैस पर निर्भर हैं। जानकारों का मानना है कि इससे आने वाले दिनों में औद्योगिक उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !