Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jamtara News: बेंगलुरु एक्सप्रेस से 5 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, गोड्डा से मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे बाहर

Jamtara: गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जामताड़ा आरपीएफ की टीम ने 22 306 नंबर की साप्ताहिक बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन से पांच नाबालिक बच्चों को बरामद किया है। बताया गया कि मधुपुर की आश्रय संस्था को जीआरसी हेल्पलाइन नंबर दिल्ली से इन नाबालिक बच्चों के संदर्भ में सूचना मिली थी। संस्था की दीपा कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के उपरांत हमने मधुपुर आरपीएफ से संपर्क किया। 

अधिकारियों ने अपने कंट्रोल रूम से संपर्क से की कार्रवाई

आरपीएफ अधिकारियों ने अपने कंट्रोल रूम से संपर्क कर इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया। जीआरसी से मिली सूचना के अनुसार ट्रेन में 25 बच्चों के होने की खबर मिली थी। आरपीएफ की टीम ने जब इस ट्रेन में जांच किया तो उन्हें मात्र पांच बच्चे ही बरामद हुए।

दीपा कुमारी ने बताया कि

बताया कि यह सभी बच्चे गोड्डा जिला के विभिन्न प्रखंडों से हैं और इन्होंने देर रात में जसीडीह से ट्रेन पकड़ी थी। दीपा कुमारी ने बताया कि बेंगलुरु में चुलाई नामक कोई कंपनी है जिसमें दिहाड़ी मजदूरी के लिए इन नाबालिक बच्चों को ले जाया जा रहा था। जिला बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना दी गई। समिति के सदस्यों ने सभी बच्चों को अपने अधिकार में लिया।  

सबने बताया कि अब समिति तय करेगी कि इन बच्चों का आगे क्या करना है। आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ श्रमिक दास गुप्ता एवं शक्ति कुमार शामिल थे। इस मौके पर आदर्श कुमार यादव, मुन्ना प्रसाद, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक मनीषा देवी, अभिनय कुमार आदि उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !