Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं 30 से अधिक समस्याएं, ऑन द स्पॉट हुआ कई मामलों का निपटारा

Jamshedpur: आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार को उपायुक्त के निर्देशानुसार, उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए 30 से अधिक नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

समस्याओ को मांगपत्र के माध्यम से रखा

 इस दौरान नागरिकों के द्वारा जमीन विवाद, आपदा लंबित मुआवजा भुगतान, पेंशन और मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सेवा निवृत्ति लाभ, परिवारिक प्रताड़ना, जमीन विवाद, आवास दिलाने, निजी जमीन पर दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा, पैसे के लेन-देन में विवाद, निर्धन बच्चों का नामांकन, फीस माफ़ी, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड अपडेट, जन्म प्रमाण पत्र, रोजी-रोजगार समेत जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओ को मांगपत्र के माध्यम से रखा गया।

आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित 

उप विकास आयुक्त ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समाधान हेतु अग्रसारित किया साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। 

समाधान त्वरित रूप से किया जा सके

हालांकि कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। शेष आवेदनों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस पर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें। विभागीय समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही, ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !