Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Seraikela News: सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. 

इस दौरान उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए. जनता दरबार में ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत के एक लाभुक को अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने, झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने तथा राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर लैम्प्स में धान अधिप्राप्ति से संबंधित लंबित राशि के भुगतान सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कई मामले सामने आए. 

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी मामलों की विधिसम्मत, निष्पक्ष और त्वरित जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !