Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Ranchi News: बुढ़मू दुष्कर्म मामले में झालसा ने लिया संज्ञान, पीड़िता से मिलने गांव पहुंची डालसा टीम

Ranchi News: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष एवं झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की सहायता के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है.


शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की टीम बुढ़मू प्रखंड के हथनाई गांव पहुंची. वहां टीम के सदस्यों ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली और उनका हालचाल जाना. इस दौरान पीड़िता को राज्य सरकार की पीड़ित मुआवजा योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन भी भरवाया गया. अधिकारियों ने बताया कि आवेदन की जांच प्रक्रिया जल्द पूरी कर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी.


निःशुल्क पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी 
इसके अलावा पीड़िता और उसके परिवार को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी आवेदन लिए गए हैं. डालसा की ओर से पीड़िता के मामले की कानूनी पैरवी के लिए निःशुल्क पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. साथ ही उसे इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए भी पहल की जा रही है.

परिवार से बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को उसी गांव के एक व्यक्ति ने अंजाम दिया है. पीड़िता के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और तीन बहनें हैं. पीड़िता ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !