Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Ranchi News: माओवादी नेता राजू दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर तुरी से NIA की पूछताछ

Ranchi News: प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर तुरी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. यह कार्रवाई कथित रूप से माओवादी नेता कथा रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के मामले से जुड़ी है.


मिली जानकारी के अनुसार, NIA ने यह नोटिस हैदराबाद से जारी किया था. नोटिस मिलने के बाद दामोदर तुरी 4 मार्च को हैदराबाद स्थित NIA के कार्यालय में उपस्थित होकर जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए. बताया जा रहा है कि इस मामले में करीब दो महीने पहले प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उसी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.


क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह घटना पिछले साल सितंबर की है. उस समय तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में माओवादी संगठन की सेंट्रल कमेटी के सदस्य कथा रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा मारे गए थे. राजू दादा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए वांछित थे और उन पर करीब 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार तेलंगाना में किया गया था. आरोप है कि झारखंड में विस्थापन विरोधी जन विकास आंदोलन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर तुरी भी इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे.

जांच एजेंसी क्या कर रही है पड़ताल
NIA अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है. एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दामोदर तुरी का माओवादी संगठन से किसी प्रकार का सीधा या परोक्ष संबंध है या नहीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जिस कार्यक्रम में वे शामिल हुए थे, उसका उद्देश्य क्या था और उसमें किन-किन लोगों की भागीदारी थी.

फिलहाल जांच एजेंसी पूरे मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने और संभावित नेटवर्क की पड़ताल में लगी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !