Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना, शहीद प्रेम महतो को न्याय दिलाने के लिए एडीएम बिल्डिंग पर बैठीं मां

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों का आंदोलन एक बार फिर उग्र रूप लेता दिख रहा है। पिछले वर्ष 3 अप्रैल 2025 को नियोजन की मांग के दौरान हुए लाठीचार्ज में जान गंवाने वाले युवा प्रेम महतो की मां, गोमती देवी, आज से एडीएम बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। उनके साथ भारी संख्या में विस्थापित और स्थानीय नेता भी मौजूद हैं, जो प्रबंधन के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं।

वादाखिलाफी का आरोप

मृतक प्रेम की मां गोमती देवी ने बताया कि हम बेटे को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। प्रबंधन में मेरे बेटे की प्रतिमा लगाने के लिए सेक्टर चार से नयमोड के बीच 20 डिसमिल जमीन देने की बात कही थी ।इसके साथ परिजनों को नियोजन और 1500 अप्रेंटिस को बहाल करने की बात कही थी।

लेकिन लगभग एक वर्ष होने को है लेकिन इस पर प्रबंधन में किसी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया। कहा कि मैं अपना बेटा खोया है आज इस आंदोलन में सभी प्रेम बनाकर और प्रेम की मां बनकर आए हैं। जब तक हमारी मांगों को मनी नहीं जाती है तब तक हम लोग यहां बैठे रहेंगे।

लोगों का धैर्य जवाब दे रहा

यही इस आंदोलन में शामिल विस्थापित नेता अजय महतो ने बताया कि हम लोग प्रेम महतो को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सांसद विधायक डीसी बोकारो स्टील के प्रतिनिधि सभी के पास गए लेकिन न्याय नहीं मिला। हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों को जमीन 20 डेसिमल दे ताकि हम लोग 3 अप्रैल को शहादत दिवस के दिन प्रतिमा का अनावरण कर सके। हम लोगों ने जमीन इसलिए नहीं दिया था कि हम लोग दर-दर ठोकर खाकर जान दे। लेकिन अब हम लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !