Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jharkhand News: बदला मौसम, बदली पुलिस की वर्दी, 9 मार्च से लागू होगी नई यूनिफॉर्म

Jharkhand: झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी में बदलाव का निर्देश जारी किया है। अब 9 मार्च से राज्यभर में तैनात पुलिस अधिकारी और जवान ग्रीष्मकालीन वर्दी में ड्यूटी करते नजर आएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी आस्तीन मोड़कर और टोपी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे। यह व्यवस्था 15 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश आईजी (प्रोविजन) की ओर से जारी कर राज्य के सभी पुलिस विभागों और इकाइयों को भेज दिया गया है, ताकि निर्धारित समय से नई वर्दी के नियम का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

पहले लागू थी शीतकालीन वर्दी
इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने 4 नवंबर 2025 को आदेश जारी कर 15 नवंबर 2025 से शीतकालीन वर्दी लागू करने की घोषणा की थी। उस समय से राज्यभर में पुलिसकर्मी बंद आस्तीन वाली वर्दी और टोपी पहनकर ड्यूटी कर रहे थे। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई थी।

गर्मी बढ़ने के साथ बदली वर्दी
मौसम में बदलाव और तापमान बढ़ने के कारण अब पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए निर्देश के अनुसार 9 मार्च से पुलिसकर्मी आस्तीन मोड़कर वर्दी पहनेंगे, जिससे गर्मी के मौसम में ड्यूटी करना उनके लिए थोड़ा सहज हो सकेगा।

सभी इकाइयों को भेजा गया निर्देश
पुलिस मुख्यालय की ओर से यह आदेश राज्य के सभी प्रमुख पुलिस विभागों और इकाइयों को भेज दिया गया है। इसमें गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा, संचार एवं तकनीकी सेवाएं, रेल पुलिस, विशेष शाखा, झारखंड जगुआर, प्रशिक्षण संस्थान और अन्य पुलिस कार्यालय शामिल हैं।

सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि तय तारीख से ग्रीष्मकालीन वर्दी के नियम को लागू कर दिया जाए और सभी पुलिसकर्मी उसी के अनुसार अपनी ड्यूटी करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !