Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Chaibasa News: चाईबासा के मधु बाजार में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर में शुक्रवार देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मधु बाजार स्थित इस रेस्टोरेंट में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा रेस्टोरेंट उसकी चपेट में आ गया और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्टोरेंट के संचालक अनिल कुमार अग्रवाल और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड वाहन के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

आग लगने के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के मधु बाजार स्थित रोलेक्स रेस्टोरेंट में आग लगी थी। आग इतनी तेजी से फैल गई कि पूरा रेस्टोरेंट कुछ ही समय में इसकी चपेट में आ गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
रेस्टोरेंट के संचालक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस आग में रेफ्रिजरेटर, एसी, पंखे, फर्नीचर, रसोई से जुड़े उपकरण और कई जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा भी पैदा हो गया था। हालांकि दमकल कर्मियों की समय पर कार्रवाई से आग को नियंत्रित कर लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

संचालक के अनुसार इस घटना में लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन और अग्निशमन विभाग घटना की जांच कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !