Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-07

Jamshedpur News: जुगसलाई से लापता युवक-युवती ने वीडियो जारी कर शादी की दी जानकारी, कहा- अपनी मर्जी से लिया फैसला

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके से लापता बताए जा रहे युवक और युवती ने एक वीडियो जारी कर अपने विवाह की पुष्टि की है। युवक जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और युवती निसहत गुल ने वीडियो में बताया कि दोनों ने अपनी इच्छा से शादी कर ली है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्रेम संबंध के बाद लिया शादी का फैसला
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही प्रेम संबंध था। कुछ दिनों पहले अचानक दोनों के लापता होने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी और उन्हें खोजने की मांग की थी। इसी बीच सामने आए वीडियो में दोनों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला लिया है।

अलग-अलग धार्मिक परंपराओं से की शादी
वीडियो में युवक और युवती ने बताया कि उन्होंने अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस फैसले में किसी तरह का दबाव या मजबूरी नहीं है।

वीडियो के बाद इलाके में चर्चा तेज
वीडियो सामने आने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। अब लोगों की नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !