Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-09

यात्रीगण कृपया ध्यान दे: चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग परिवर्तित

Meta Description

रांची, 9 अप्रैल 2025: चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने, उनके मार्ग परिवर्तित करने, आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ करने और पुनर्निर्धारित करने की घोषणा की है। यह बदलाव अप्रैल और मई 2025 के दौरान विभिन्न तिथियों पर लागू होंगे।

रद्द की गई ट्रेनें:
 
निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनों को चयनित तिथियों पर रद्द किया गया है:
 
1. 58023/58024 टाटानगर-बर्काकाना पैसेंजर – 10, 17, 24 अप्रैल एवं 1 मई
 2. 18601/18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस – 10, 17, 24 अप्रैल एवं 1 मई
 3. 68036 हटिया-टाटानगर मेमू पैसेंजर – 10, 13, 17, 20, 24, 25, 27 अप्रैल एवं 1 मई
 4. 68035 टाटानगर-हटिया मेमू पैसेंजर – 11, 18, 21, 25, 28 अप्रैल एवं 2 मई
 5. 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस – 13 अप्रैल
 6. 68056/68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू – 13, 20 एवं 27 अप्रैल
 7. 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस – 30 अप्रैल
 8. 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 1 मई
 
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें:
 
कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा:
 
22892/22891 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस – कोटशिला, राजाबेरा, चांडिल, भोजुडीह होते हुए
12375 ताम्बरम-जसीडीह एक्सप्रेस – राउरकेला, हाटिया, चांडिल, धनबाद मार्ग से
22843/22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस – कोटशिला, हाटिया, बोकारो स्टील सिटी होते हुए
 
आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ की गई ट्रेनें:
 
कुछ ट्रेनों को निर्धारित स्टेशनों के बजाय बीच के स्टेशनों से चलाया जाएगा या वहीं समाप्त किया जाएगा, जैसे:
 
18011 हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस – आद्रा से शुरू/समाप्त
13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस – आद्रा से
 
समय में परिवर्तन (Rescheduling):
 
18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस – टाटानगर से 3 घंटे की देरी से चलेगी
तिथियाँ: 13, 20 एवं 27 अप्रैल 2025
 
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !