Jamshedpur News: जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन माय भारत (My Bharat) ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से किया. कार्यक्रम का विषय “आपातकाल के 50 साल भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” रखा गया था.
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहे. वहीं विशिष्ट अतिथियों में एबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. कमल कुमार महतो और डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर डॉ. मंटू पातर शामिल थे.
अतिथियों का स्वागत वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर किया. स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक और लोकतांत्रिक कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं और लोकतंत्र की मूल भावना को समझने का अवसर देते हैं.
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. राजेंद्र जायसवाल, प्रो. डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. सुमित कुमार ठाकुर (कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य), टाटा स्टील के स्पोर्ट्स मैनेजर उमेश विक्रम कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा और कुसुम पूर्ती उपस्थित रहे.
सांसद विद्युत वरण महतो ने क्या कहा?
मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाते हैं. उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए युवाओं को आगे आकर समाज और देश की सेवा का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य जनता की भलाई के साथ देश का समग्र विकास करना है.
कार्यक्रम के समन्वयक व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक कुमार चौबे थे, जिन्होंने मंच संचालन भी किया. इस दौरान डॉ. जावेद इकबाल ने भी अपने विचार रखते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुरभि सिन्हा ने किया.
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अनिल चंद्र पाठक, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. सुनीता गुड़िया, प्रो. पुष्पा लिंडा, प्रो. सुभाष चंद्र दास, प्रो. अरविंद कुमार साहू, डॉ. मोनी दीपा दास, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. वाज़्दा तबस्सुम, डॉ. मितु आहूजा, प्रो. हरेंद्र पंडित, प्रधान सहायक मनमोहन गांधी समेत कई शिक्षकों, कर्मचारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. स्वयंसेवकों में सुजल वर्मा, सागर कुमार, कुणाल महतो, पवन, राजदीप, सोनाली, शंकर, अंजलि, प्रीतम तांती, धीरज और बंटी आदि शामिल थे.
एक दर्जन से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया
इस जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में जिले के एक दर्जन से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इनमें जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, एबीएम कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, जेकेएम कॉलेज, पटमदा कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज, डीबीएमएस कॉलेज, रंभा कॉलेज, महिला विश्वविद्यालय, केएमपीएम कॉलेज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज और वर्कर्स कॉलेज के कुल 58 प्रतिभागी (30 छात्राएं और 28 छात्र) शामिल हुए.
निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पाँच प्रतिभागियों का चयन किया, जिन्हें राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने का अवसर मिलेगा. चयनित प्रतिभागियों में मेघा रावत (करीम सिटी कॉलेज), संचित घोष (केएमपीएम कॉलेज), संगम गुप्ता (करीम सिटी कॉलेज), पलक तिवारी (पटमदा कॉलेज) और मानव घोष (वर्कर्स कॉलेज) शामिल हैं.
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.