Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Bokaro DC: बोकारो एयरपोर्ट के काम में बाधा डालने वालों की अब खैर नहीं, उपायुक्त ने दिए FIR दर्ज करने के सख्त निर्देश

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले के निवासियों का हवाई सफर का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। बोकारो एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट कर दिया है कि एयरपोर्ट के काम में किसी भी तरह का व्यवधान डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई

यह निर्णय बोकारो परिसदन सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसमें एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विकास और सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

15 दिनों के भीतर स्लैब के माध्यम से बाउंड्री निर्माण कार्य पूरा किया जाए

बैठक में निर्देश दिया गया कि एयरपोर्ट से सटे दुंदीबाग बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर स्लैब के माध्यम से बाउंड्री निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने संबंधित क्षेत्र में Trespassers Will Be Prosecuted के बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि दोबारा अतिक्रमण की कोशिशों को रोका जा सके। दुंदीबाग क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पिकेट की स्थापना पर भी चर्चा हुई।

बीएसएल को दुंदीबाग बाजार और आसपास के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं एसडीओ चास प्रांजल ढांडा को चिन्हित स्थानों की अद्यतन सूची बीएसएल प्रबंधन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सके।

बैठक में सतनपुर पहाड़ पर एक सप्ताह के भीतर उच्च तीव्रता वाले फ्लैश लाइट/ऑब्स्ट्रक्शन लाइट लगाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर में बची झाड़ियों और पेड़ों की छंटाई जल्द पूरी करने को कहा गया, ताकि सुरक्षा और साफ-सफाई बेहतर हो सके।

एयरपोर्ट संचालन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के बीच एमओयू के नवीकरण तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कंसेंट टू ऑपरेट (CTO) के लिए आवेदन करने का निर्देश भी दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बम थ्रेट कंटीजेंसी प्लान, बीसीएएस सिक्योरिटी क्लियरेंस, डॉग स्क्वॉड यूनिट की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा एयरपोर्ट संचालन से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा करते हुए डीजीसीए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, दो एसीएफटी वाहनों की तैनाती और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारी उपस्थित रहे

बैठक में एसपी हरविंदर सिंह, डीएफओ नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, सिविल सर्जन डॉ. ए. बी. प्रसाद, एएआई के मनोज कुमार, बीएसएल टाउनशिप जीएम ए. के. तिवारी, एजीएम (एविएशन) पी. के. स्वैन सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !