Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Ranchi News: महिला दिवस पर महिला टीम ने सफलतापूर्वक किया रांची-इरगांव ट्रेन का संचालन

Ranchi News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर रविवार को रांची रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली. महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस को सम्मान देते हुए रेल प्रशासन ने रांची-इरगांव ट्रेन के संपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला कर्मियों की टीम को सौंप दी. इंजन से लेकर ट्रेन की सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर महिलाएं मुस्तैद दिखीं, जिससे यह साबित हुआ कि रेलवे के तकनीकी और चुनौतीपूर्ण कार्यों में भी महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं.

विशेष “पिंक टीम” का गठन किया गया
ट्रेन संचालन के इतिहास में इस दिन को यादगार बनाने के लिए 15 महिला रेल कर्मचारियों की एक विशेष “पिंक टीम” का गठन किया गया था. इस टीम ने ट्रेन की रवानगी से लेकर उसके गंतव्य तक पहुंचने की हर छोटी-बड़ी तकनीकी और प्रशासनिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. इस विशेष दल में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), टीटीई और आरपीएफ की महिला सुरक्षा कर्मी शामिल थीं, जिन्होंने आपसी तालमेल से ट्रेन को सफलतापूर्वक ट्रैक पर दौड़ाया.

सभी महिला रेल कर्मियों को गुलाब का फूल भेंट कर किया गया सम्मानित
इस ऐतिहासिक अवसर पर रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम सूची सिंह ने स्टेशन पर उपस्थित सभी महिला रेल कर्मियों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की. स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों के बीच भी इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने तालियां बजाकर महिला टीम का हौसला बढ़ाया. सीनियर डीसीएम और अन्य महिला रेल कर्मियों ने इस मौके पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह पहल समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते भरोसे और उनके बढ़ते कार्यक्षेत्र का प्रतीक है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !