निशान यात्रा का भव्य शुभारंभ स्थानीय गौशाला से हुआ। भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते-गाते श्रद्धालुओं का जत्था राहुल चौक और नर्मदेश्वर महादेव मंदिर होते हुए सूर्य मंदिर पहुंचा, जहां पूरे विधि-विधान और असीम भक्ति भाव के साथ बाबा को निशान अर्पण किया गया। यात्रा को अनुशासित रखने के लिए विशेष कूपन प्रणाली लागू की गई थी, जिसके माध्यम से निशान अर्पण के पश्चात सभी भक्तों को सुगमता से महाप्रसाद का वितरण किया गया।
मुख्य निशान धारी और सम्मानित अतिथियों की रही उपस्थिति
इस भव्य निशान यात्रा में मुख्य रूप से दो विशेष निशान आकर्षण का केंद्र रहे। श्याम बाबा का पवित्र निशान सुजल गुप्ता द्वारा उठाया गया था, वहीं बालाजी का निशान निखिल गुप्ता ने पूरे भक्ति भाव के साथ उठाया।
इस पावन अवसर पर कतरास वार्ड नंबर 3 के पार्षद विनायक गुप्ता जी और वार्ड नंबर 1 की पार्षद मधुबाला देवी ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बाबा का दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया और इस भव्य धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई।
स्थानीय प्रशासन का हृदय से आभार
श्री श्याम शरणम् सेवा फाउंडेशन, कतरास ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और निर्विघ्न रूप से सफल बनाने के लिए सभी श्याम भक्तों, दिन-रात सेवा में लगे सेवकों, सम्मानित अतिथियों और स्थानीय प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।