Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्रकारिता का सम्मान, न्यूज़ 26 झारखंड की अदिति प्रिया को रांची की मेयर ने किया सम्मानित

 Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर रांची प्रेस क्लब में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ पत्रकारिता के क्षेत्र में नारी शक्ति का सम्मान हुआ। इस कार्यक्रम में न्यूज़ 26 झारखंड की एंकर-कम-रिपोर्टर अदिति प्रिया को उनके उत्कृष्ट योगदान और फील्ड में उनकी सक्रिय व निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रांची की मेयर रश्मि खेल्को ने अदिति प्रिया को सम्मानित करते हुए उनके जज्बे की सराहना की और कहा कि समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाली महिला पत्रकार आज के दौर में प्रेरणा का वास्तविक स्रोत हैं।


समारोह के दौरान रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और शहर के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अदिति प्रिया की कार्यशैली और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ की। वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसी युवा प्रतिभाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं। महिला दिवस पर मिला यह सम्मान न केवल अदिति की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि न्यूज़ 26 झारखंड की पूरी टीम के लिए भी गर्व का विषय है, जिससे अन्य युवा महिला पत्रकारों का मनोबल भी बढ़ा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !