Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Seraikela News: कपाली पुलिस का अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान, बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद

Seraikela News: कपाली ओपी पुलिस ने अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अलबेला गार्डन के पास से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की.

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त मोटरसाइकिल पूर्व में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. बरामद वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

कपाली ओपी पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल के असली मालिक से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वाहन को सही व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके. साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान से क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी का वाहन चोरी हुआ है तो वे कपाली ओपी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !