Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-25

Dhanbad News: मजदूरों के क्वार्टर में घुसा विशालकाय अजगर

Dhanbad News| : धनबाद जिले के राजगंज रोड स्थित बोरा फैक्ट्री के मजदूरों के क्वार्टर में आज रविवार को एक विशालकाय अजगर घुस गया. अजगर को देखते ही मजदूरों के बीच हड़कंप मच गयी.


मजदूरों ने प्रबंधक को इसकी सूचना दी और सभी बाहर भाग निकलें. अजगर की लंबाई करीब 10 फिट बतायी जा रही है.

सूचना पाकर संस्था बीइंग काइंड एंड हैप्पी के सचिव और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट राणा प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचें. टीम ने मिलकर विशालकाय अजगर को स्क्यू किया. इस दौरान राणा प्रताप ने बताया कि ये एक भारतीय अजगर है और इसमें जहर नहीं पाया जाता है.

ये अपने शिकार के चारों ओर कुंडली मार कर उसका दम घोंट देता है और फिर उसे निगल जाता है.

उन्होंने बताया कि अगर अजगर की आंखों को ढक दिया जाए तो भी नाक के ठीक ऊपर मौजूद तापमान सेंसर पीथ के मदद से भी वह आसानी से अपना शिकार कर लेता है. अजगर के जबड़े में 100 से भी ज्यादा आरी नुमा दांत होते हैं. राणा प्रताप ने लोगों को अजगर से संबंधित इस तरह की कई जानकारियां साझा की. अजगर को सुरक्षित जंगल में रिलीज कर दिया गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !