Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Jamshedpur News: घर पर कब्जा और लगातार धमकी का आरोप, महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र की रहने वाली रिंकी देवी ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (शहर) से न्याय की गुहार लगाई है। रिंकी देवी का कहना है कि उनके घर पर कब्जा करने और मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश
कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर, रोड नंबर-1 स्थित होल्डिंग नंबर 2ए की निवासी रिंकी देवी ने आवेदन देकर बताया कि कुछ लोगों ने उनके घर पर जबरन कब्जा कर लिया है। इस मामले को लेकर उन्होंने अदालत में भी मामला दायर किया है और थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है।

इसके बावजूद आरोपी रोजाना उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हैं और मारपीट की नीयत से उन्हें तथा उनके परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं।

कई लोगों पर लगाया आरोप
रिंकी देवी ने अपने आवेदन में मुख्य रूप से मोहित सिंह उर्फ अविनाश कुमार (रामजनम नगर रोड नंबर-5) का नाम लिया है। इसके अलावा मंटू शर्मा, शैलेश शर्मा, विनोद प्रसाद, मनोज प्रसाद, दीपक प्रमाणिक, नरेश दास तथा उनके बेटे नीलकमल दास और प्रिंस दास पर भी उत्पीड़न और अवैध कब्जे में सहयोग करने का आरोप लगाया है।

लैट्रिन-बाथरूम और पानी की सप्लाई पर भी कब्जा
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर शौचालय, बाथरूम और पानी की सप्लाई पर भी जबरन कब्जा कर लिया है। इससे उनके परिवार को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और परिवार की स्थिति बहुत कठिन हो गई है।

बड़ी घटना की जताई आशंका
रिंकी देवी का कहना है कि उनका परिवार अनुसूचित वर्ग से आता है और आरोपी ऊंची जाति के होने के कारण उन्हें दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही यह भी डर है कि वे लोग झूठे मुकदमे में भी फंसा सकते हैं।

परिवार की सुरक्षा की मांग
रिंकी देवी ने अपने आवेदन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने आवेदन के साथ प्राथमिकी की प्रति भी संलग्न की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !