Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Jharkhand News: विधानसभा में गूंजा रिक्त पदों का मुद्दा, राज्य में 1.64 लाख पद खाली, सरकार और विपक्ष में तीखी नोकझोंक

Jharkhand: सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का मुद्दा छाया रहा। भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा पूछे गए एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में सरकार ने आधिकारिक आंकड़े पेश किए, जिससे स्पष्ट हुआ कि राज्य में स्वीकृत पदों के मुकाबले भारी संख्या में नियुक्तियां बाकी हैं। कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 3,51,968 पद हैं, जिनमें 1,87,610 पद भरे हुए हैं।


इस तरह, 1,64,358 पद रिक्त हैं। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह रिक्ति अभी नहीं हुई है। यह 20-25 वर्षों से है, जिसे राज्य सरकार लगातार भरने का काम कर रही है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि 

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 30 हजार पदों पर बहाली की है। राज्य सरकार अपने आर्थिक संसाधनों के अनुरूप नियुक्तियां करना चाहती है और इसमें लगातार आगे बढ़ रही है।

H
आउटसोर्सिंग की व्यवस्था को खत्म करते हुए नियुक्तियां हो रही है। इसपर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सवाल उठाया कि क्या सरकार आर्थिक संसाधन नहीं होने पर रिक्तियों को नहीं भरेगी जवाब में मंत्री ने कहा कि आउटसोर्सिंग की व्यवस्था भाजपा की सरकार ने ही शुरू की थी। इसे सरकार धीरे-धीरे खत्म कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !