Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Ramgarh News: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट पर एसपी सख्त, पांच सुरक्षाकर्मी निलंबित

Ramgarh: देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में एक श्रद्धालु के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अजय कुमार स्वयं रजरप्पा मंदिर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पंडा समाज, दुकानदारों तथा अन्य लोगों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में चार जैप के जवान और एक होमगार्ड दोषी पाए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में आपा नहीं खोएं और विधि सम्मत तरीके से ही कार्रवाई करें। आम श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी ने कहा कि इस घटना से पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा है, इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर रजरप्पा मंदिर की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !