Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Jamshedpur Incident: सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्लाईओवर निर्माण स्थल से शटरिंग प्लेट और पाइप ले उड़े चोर, गश्ती पर उठे सवाल

Jamshedpur: बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में निर्माणाधीन फ्लाईओवार साइट से बड़े पैमाने पर निर्माण सामग्री की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ताज्जुब की बात यह है कि चोरों ने किसी एक दिन हाथ साफ नहीं किया, बल्कि 26 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक लगातार सात दिनों तक निर्माण स्थल को अपना निशाना बनाया। इस दुस्साहसिक घटना ने स्थानीय पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है।

लाखों के नुकसान का अनुमान

मिर्जाडीह निवासी और मामले के वादी निखलेश प्रताप के बयान पर बोड़ाम थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निखलेश प्रताप एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड से जुड़े हैं। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, चोरों ने साइट से भारी मात्रा में चोरी किए गए इन सामानों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इतनी भारी मात्रा में लोहे और शटरिंग प्लेट को ले जाने के लिए निश्चित रूप से बड़े वाहनों का इस्तेमाल किया गया होगा, फिर भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

सात दिनों तक चलता रहा चोरी का खेल

 बताया कि चोरी का सिलसिला 26 फरवरी की रात करीब 11:00 बजे शुरू हुआ था। इसके बाद चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे 3 मार्च की दोपहर 2:38 बजे तक रुक-रुक कर सामान गायब करते रहे। दिन-दहाड़े और लगातार कई रातों तक हुई इस वारदात से कंपनी प्रबंधन और स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद बोड़ाम थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार निर्माण स्थल और आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की जांच की जा रही है। साइट पर तैनात गार्ड्स और आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। लगातार हुई इस चोरी ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह की पहचान कर ली जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !