Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Adityapur News: आदित्यपुर थाना रोड पर जहरीला सांप दिखने से मची अफरा-तफरी, इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल

Adityapur: आदित्यपुर थाना रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जहरीला सांप दिखाई देने से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप ने एक छोटे चूहे का शिकार कर उसे निगल लिया, जिसे देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में थाना के समीप स्थित एक सत्तू दुकान के पास की है। जानकारी के अनुसार सत्तू विक्रेता ग्राहकों के लिए सत्तू का शरबत बना रहे थे, तभी उनकी नजर अचानक पास में मौजूद जहरीले सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही सत्तू विक्रेता घबरा गए और वहां से हटते हुए आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी।

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कुछ साहसी लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक खाली बाल्टी की मदद से सांप को दबोच लिया और तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्नेक रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !