Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Cricketer Ishan Kishan: वर्ल्ड चैंपियन ईशान किशन का पटना में भव्य स्वागत-- बोले-बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा बनना गर्व की बात

Patna: टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन आज पहली बार अपने गृह नगर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनके कदम रखते ही प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर था। अपने लोकल हीरो की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे एयरपोर्ट परिसर ईशान किशन जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

अपनों के बीच भावुक हुए ईशान

ईशान किशन का स्वागत करने के लिए उनके पिता, भाई और उनका नन्हा भतीजा खास तौर पर पहुंचे थे। परिवार को देखते ही ईशान के चेहरे पर जीत की चमक और सुकून साफ दिखाई दिया। समर्थकों ने उन्हें फूलों के हार से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।

मीडिया से मुखातिब होते हुए ईशान ने अपनी खुशी साझा की और कहा

घर लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। इंडिया टीम ने वर्ल्ड कप जीता है, यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। हम उम्मीद करेंगे कि आगे भी इसी तरह खेलते रहें और देश के लिए जीत हासिल करते रहें। ईशान ने विशेष रूप से बिहार के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अगर बिहार के बच्चे उन्हें देखकर प्रेरित होते हैं और खेल में आगे बढ़ते हैं, तो यह उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात होगी।

विवादित बयानों पर दो टूक

बातचीत के दौरान जब कीर्ति आजाद द्वारा टीम की जीत के बाद मंदिर जाने को लेकर किए गए ट्वीट और अन्य विवादों पर सवाल पूछा गया, तो ईशान काफी सख्त नजर आए। उन्होंने साफ लहजे में कहा, "मैं इस तरह के फालतू सवालों और फालतू बातों का जवाब नहीं देना चाहता। इंडिया टीम जीती है, यह सबसे बड़ी खुशी है। मैं सिर्फ जीत की खुशी से जुड़े सवालों पर ही बात करना पसंद करूँगा। ईशान किशन का यह दौरा बिहार के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक नई ऊर्जा भरने वाला साबित हो रहा है। एयरपोर्ट से निकलने के बाद ईशान का काफिला उनके आवास की ओर बढ़ा, जहाँ उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !