Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Simdega News: बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बीमार महिला को खटिया पर ढोकर पहुंचाया सड़क तक

Simdega News: सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड के टीनगिना पंचायत स्थित डोंगीझरिया गांव में एक बार फिर मूलभूत सुविधाओं की कमी का गंभीर मामला सामने आया है. सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे गांव की रहने वाली दुती देवी (पति अमृतदास सिंह) की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उनके पैरों में तेज दर्द होने लगा, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं.


बीमार महिला को खटिया पर लिटाकर 1 किलोमीटर तक ले गए 

परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण किसी से संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर बीमार महिला को खटिया पर लिटाया और करीब एक किलोमीटर तक पैदल ढोते हुए मुख्य सड़क तक लेकर गए. वहां पहुंचने के बाद किसी तरह एक निजी वाहन की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए उन्हें इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

डोंगीझरिया गांव में बुनियादी सुविधा की नामौजूदगी
ग्रामीणों का कहना है कि डोंगीझरिया गांव में आज भी सड़क, पुल, पीने के पानी, मोबाइल नेटवर्क और नियमित बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है. कुछ समय पहले भी इन समस्याओं को लेकर गांव चर्चा में आया था. उस समय मीडिया और सोशल मीडिया में मामला उठने के बाद सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार गांव पहुंचे थे और स्थिति का जायजा लिया था.

ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के दौरे के बाद भी गांव की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि बीडीओ के सुझाव पर ग्रामीणों ने कुछ सप्ताह पहले मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अपनी समस्याओं से जुड़ा लिखित आवेदन भी दिया था.

गांव वालों का कहना है कि यदि गांव में सड़क और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होतीं, तो आधी रात को एक बीमार महिला को खटिया पर ढोकर सड़क तक ले जाने की मजबूरी नहीं होती.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !