Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-26

Electricity Bill Dues: 10 हजार से अधिक बिजली बिल बकाया है, तो हो जाएं सावधान

Electricity Bill Dues: अगर आपका बिजली बिल बकाया है, तो सावधान हो जाइये क्योंकि झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) ने ऐसे उपभोक्ताओं की बत्ती गुल करने की तैयारी कर ली है. जानकारी के अनुसार, ऐसे उपभोक्ता जो समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं करते हैं, उनपर जेबीवीएनएल की ओर से एक्शन लिया जायेगा.


फिलहाल, जेबीवीएनएल द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए कस्टमर्स को नोटिस भेजे जा रहे हैं. जेबीवीएनएल द्वारा जून से बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जायेगी.

राज्य में ऐसे उपभोक्ताओं को अलर्ट जारी किया गया है, जिनके बिजली बिल का बकाया 10 हजार रुपये से अधिक है. फिलहाल, निगम ने इन सभी उपभोक्ताओं को लीगल नोटिस भेजकर चेतावनी दी है. नोटिस में कहा गया है कि अगर जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं की गयी, तो जून महीने से उनकी बिजली सप्लाई काट दी जायेगी.

मालूम हो कि अब तक लगभग 4,500 उपभोक्ताओं के पास नोटिस भेजा जा चुका है. यह नोटिस जमशेदपुर सर्किल के विभिन्न डिविजनों और एसडीओ लेवल के अधिकारियों द्वारा भेजा गया है.

विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा होने के बाद बकाया वसूली की कार्रवाई शुरू की है. कार्रवाई के संबंध में विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मई महीने में बिजली काटने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही है.

इस दौरान ऐसे उपभोक्ता जिनकी बकाया रिश 10 हजार से लेकर 25 हजार और उससे अधिक है. उन्हें नोटिस भेजकर बकाया राशि का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. लेकिन जून से बिजली कनेक्शन काटने की स्पीड को बढ़ाया जायेगा. साथ ही बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !