Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Railway Updates: 11 मार्च को दो एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कुछ स्टेशनों के बीच सेवा रहेगी रद्द

Railway Updates: रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को चलने वाली ट्रेन संख्या 12021 (हावड़ा–बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस) अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन उस दिन बैद्यनाथधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। इसके कारण बीजेएमडी से आगे बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन तक का ट्रेन परिचालन रद्द रहेगा।

वापसी सेवा भी आंशिक रूप से प्रभावित
वहीं, 11 मार्च को चलने वाली ट्रेन संख्या 12022 (बैद्यनाथधाम–हावड़ा एक्सप्रेस) भी अपने निर्धारित स्टेशन से शुरू नहीं होगी। यह ट्रेन बैद्यनाथधाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। इसके चलते बरबीघा से बीजेएमडी के बीच इस ट्रेन की सेवा इस दिन रद्द रहेगी।

यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन के समय और स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सूचना पहले ही जारी कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !