Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jharkhand News: शराब घोटाला मामले में ट्रांजिट बेल लेकर फरार हुए कारोबारी नवीन केडिया फिर गिरफ्तार, अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ACB

Jharkhand News: झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे छत्तीसगढ़ के प्रमुख शराब कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था, और अब विभाग उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है.

कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी देगी एसीबी
शराब घोटाले के गहरे राज उगलवाने के लिए एसीबी की टीम बुधवार को विशेष अदालत में नवीन केडिया की रिमांड अवधि के लिए अनुरोध करेगी. जांच टीम का मानना है कि केडिया से पूछताछ में घोटाले से जुड़े कई अन्य प्रभावशाली चेहरों और अवैध लेन-देन के पुख्ता सबूत मिल सकते हैं. इसी उद्देश्य से एसीबी उसे अपनी कस्टडी में लेना चाहती है.

गोवा से गिरफ्तारी के बाद हुए थे फरार
नवीन केडिया की यह दूसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले 7 जनवरी को एसीबी ने उन्हें गोवा से पकड़ा था. उस वक्त गोवा की अदालत ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ चार दिनों की ट्रांजिट बेल (अग्रिम जमानत) दी थी. शर्त के अनुसार केडिया को 12 जनवरी तक झारखंड एसीबी के सामने आत्मसमर्पण करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और फरार हो गए.

शर्तों के उल्लंघन ने बढ़ाई मुश्किलें
कोर्ट द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन न करने के कारण नवीन केडिया जांच एजेंसी की नजर में दोबारा भगोड़ा घोषित हो गए थे. लगातार पीछा करने के बाद आखिरकार उन्हें रांची से दबोच लिया गया. अब उन पर न केवल शराब घोटाले बल्कि कानूनी शर्तों के उल्लंघन और जांच में बाधा डालने के मामले में भी शिकंजा कसा जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !