Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jamshedpur News: बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज के दबाव से था परेशान

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 10 में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारीडीह बाजार में चलाता था पूजा सामग्री की दुकान
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय रिंकेश अग्रवाल के रूप में हुई है। वह बारीडीह बाजार में पूजा सामग्री की एक छोटी दुकान चलाता था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार के अनुसार वह पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों और कर्ज के दबाव के कारण मानसिक तनाव में था।

देर रात कमरे में फंदे से लटका मिला
मृतक के पिता गणेश अग्रवाल के अनुसार, मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। देर रात जब घर के लोगों की नजर रिंकेश के कमरे की ओर गई तो वह फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोग घबरा गए और घर में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !